देव दीपावली के पावन पर्व पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने अटल घाट पर महाआरती कर किया दीपदान

WhatsApp Channel Join Now
देव दीपावली के पावन पर्व पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने अटल घाट पर महाआरती कर किया दीपदान


मुरादाबाद, 24 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा मंगलवार को कटघर स्थित अटल घाट पर कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के अवसर पर श्री रामगंगा मैया की भव्य महाआरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। महाआरती के बाद रामगंगा मैया का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। रामगंगा के तट को रंगोली से अति सुंदर ढंग से सजाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों की प्रति हिंदू समाज की गहरी आस्था है। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आकाशदीप दान, स्नान, दान, जाप, भगवान सत्यनारायण की कथा का विशेष महत्व है। आज के दिन लाखों लोग गंगा में स्नान करते हैं और उन्हें पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।

देव दीपावली कार्यक्रम में महानगर संत महामण्डलेश्वर स्वामी संजय दत्त गिरी महाराज, साध्वी राघवेंद्र देवी, महामंडलेश्वर राकेश आनंद गिरि, नरेश गुप्ता, राजेश रस्तोगी, पुजारी महेंद्र, पुजारी भारत, पंडित चंद्र भूषण पांडे, श्याम शुक्ला, पंडित तेज नारायण मिश्रा, पंडित नवल स्वरूप अवस्थी, दिनेश सैनी, सुरेश चंद गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, बबलू भटनागर, कैलाश भटनागर, कैलाश रस्तोगी, शिव शंकर बंसल, अनिल रस्तोगी, वंदना शर्मा, सुमन रूहेला आदि ने भाग लिया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story