मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 नवंबर से

WhatsApp Channel Join Now
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 नवंबर से


मीरजापुर, 01 नवंबर (हि.स.)। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 नवंबर से प्रारंभ होंगी। परीक्षा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन को लेकर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की रविवार काे बैठक हुई। इसमें परीक्षा तिथियों, केंद्रों के निर्धारण और परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही एलएलबी, बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों की बैक पेपर तथा अंक सुधार परीक्षाओं के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।

कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए। विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा की शुचिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और समिति के सदस्यों को परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी महाविद्यालयों को अपने पाठ्यक्रम निर्धारित समय में पूरा कराने की अपेक्षा जताई।

बैठक में राजकीय पीजी कॉलेज मंगरहा के प्राचार्य डॉ. दिनेश यादव, राजकीय महाविद्यालय मझवां के प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव, प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी, प्रो. देवेंद्र पांडेय, प्रो. भवभूति मिश्र, कुलसचिव रामनरायन, परीक्षा नियंत्रक हरीश चंद और उपकुलसचिव अजित प्रताप सिंह उपस्थित रहे। ऑनलाइन माध्यम से प्रो. अशोक सिंह, प्रो. राज मोहन शर्मा, प्रो. माधवी शुक्ला और प्रो. रीना सिंह ने सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story