डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर बदला रहेगा लखनऊ का यातायात मार्ग
लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई जगह आयोजन और कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने 14 अप्रैल को रूट डायवर्ट किया है।
यातायात पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को डा.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर सुबह 09 बजे से अम्बेडकर स्मारक स्थल थाना क्षेत्र गोमतीनगर में माल्यार्पण आदि कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है।
यातायाता पुलिस के मुताबिक, गांधी सेतु (1090) चौराहा से सामान्य यातायात डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा से दाहिने होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। समतामूलक चौराहा से सामान्य यातायात डा.भीमराव अम्बेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चौराहा होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। अम्बेडकर उद्यान चौराहा से सामान्य यातायात डा.भीमराव अम्बेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चौराहा होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। ताज अंडरपास से सामान्य यातायात अम्बेडकर पार्क पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात भागीदारी भवन होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क गेट न0 06 होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा। डिगडिगा चौराहा की ओर से सामान्य यातायात अम्बेडकर उद्यान चौराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा ।
सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस के वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

