लखनऊ व्यापार मण्डल का चुनाव सात जून को

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 31 मई (हि.स.)। लखनऊ व्यापार मण्डल (पंजीकृत) लखनऊ व्यापार मण्डल के चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी एवं भारत भूषण गुप्ता ने रविवार को संयुक्त रूप से व्यापार मण्डल कार्यालय में बताया कि संगठन के 22वें त्रिवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 1 जून से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। 3 जून नामांकन पत्र जमा करने एवं प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 4 जून को नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 5 जून को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत 6 जून को अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 7 जून को मतदान एवं चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।

चुनाव अधिकारियों ने सभी सदस्यों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता करने तथा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story