लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग काे लेकर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिये गये

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 28 सितंबर (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दाैरान कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर पहुंचे थे लेकिन दहन से पहले ही पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई और फिर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे तमाम कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य रही। प्रदर्शन के दौरान सपा युवजन सभा के विजय चौहान, शिव कुमार के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story