सपा ने बाढ़ प्रभावितों से मिलकर जानी समस्याएं, बांटी राहत सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
सपा ने बाढ़ प्रभावितों से मिलकर जानी समस्याएं, बांटी राहत सामग्री


लखनऊ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लाहगंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी उत्तर विधानसभा पूजा शुक्ला ने लगातार 14वें दिन मंगलवार को राहत अभियान जारी रखा और राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई कठिनाइयों की जानकारी ली।

राहत अभियान के दौरान पूजा शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को ‘पीडीए योद्धा’ की टी-शर्ट प्रदान कर उन्हें बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।

इस अवसर पर पूजा शुक्ला ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना सरकार, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैजुल्लाहगंज के अधिकांश प्रभावित परिवारों तक अब तक पर्याप्त सरकारी सहायता नहीं पहुंच पाई है, जिसके कारण लोगों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूजा शुक्ला ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर वास्तविक मदद चाहिए। सरकार और जनप्रतिनिधियों को कागजों पर राहत कार्यों का दावा करने के बजाय प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राशन, पीने का स्वच्छ पानी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

पूजा शुक्ला ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं होता और उन्हें आवश्यक सहायता नहीं मिलती, तब तक उनकी आवाज उठाने और हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760371 Articles

Share this story