औरैया में महंगाई और गैस संकट को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में महंगाई और गैस संकट को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन


औरैया, 18 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कमी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और खाली गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि यादव के नेतृत्व में कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इनमें किरण राजपूत, साधना, मालती कश्यप, सुनीता देवी, प्रेमलता राजपूत, गीता देवी, मनीषा, प्रियंका राजपूत, सरोज देवी, रजिया बेगम, निर्मला राजपूत, रीमा दोहरे, संगीता, सुमन, लता सैनी और खुशबू वाल्मिकी शामिल थीं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह, विपिन गुप्ता (जिला व्यापार सभा), राम खिलावन, योगेश विरासिया, अंकित मित्तल और उपदेश यादव ने भी धरने को समर्थन दिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story