लखनऊ : परिजन शादी के लिए नहीं हुए राजी, प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा दी जान

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ : परिजन शादी के लिए नहीं हुए राजी, प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा दी जान


लखनऊ, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र स्थित तेलीबाग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोसाईगंज के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ यादव ने रविवार को बताया कि पीजीआई थाना पुलिस को सूचना मिली कि तेलीबाग में किराये के कमरे में रह रहे एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फारेंसिंक टीम पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान शाहजहांपुर निवासी अनिकेत उर्फ रानू के रूप में हुई है जबकि युवती नोएडा की रहने वाली है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और कई सालों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। दाेनाें शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालें इस रिश्ते को लेकर काफी नाराज थे और शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी वजह से प्रेमी युगल अपने अपने घरों से भागकर लखनऊ आ गए और किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। अनिकेत मजदूरी करके अपना और अपनी प्रेमिका का जीवन यापन कर रहा था। आज दोनों ने किसी कारणवश फांसी लगाकर जान दे दी।

एसीपी गोसाईगंज ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी परिवार को दे दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story