प्रेमी युगल के जहर खाने से हालत बिगड़ी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में प्रेमी युगल ने बीतीरात काे जहर खा लिया।हालत बिगड़ने पर किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रेमी दूसरे संप्रदाय का होने की वजह पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, हिंदू संगठनाें ने अस्पताल पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि शमसाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक फुन्दन अंसारी (26) का एक किशाेरी से प्रेम स्रंबंध चल रहा था।इसकी जानकारी लड़की के परिवार काे हाे गई, जिसका विराेध परिवार ने किया। किशोरी की शादी कही और तय कर दी गई। लड़की प्रेमी से शादी करना चाहती थी। देर दाेनाें घर से भागकर एक बाग में पहुंचे, जहां हिंदू रीति रिवाज के से शादी कर ली। परिवार के लाेगाें ने विराेध किया ताे दाेेनाें जहर खा लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन कायमगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल के चिकित्सक अभिषेक चतुर्वेदी ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचकर हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story