वाराणसी में लव जिहाद का मामला आया सामने, सलमान गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में लव जिहाद का मामला आया सामने, सलमान गिरफ्तार


वाराणसी, 07 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लव जिहाद के मुकदमे में नामजद हुए सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। सलमान खान ने नाम बदलकर हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसा कर कोर्ट मैरेज का लिया था।

चेतगंज क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सिगरा थाना में सलमान नामक युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। सलमान ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद का नाम सन्नी सिंह दर्ज करा के कोर्ट मैरेज किया।

हिंदू लड़की की शिकायत के अनुसार सलमान के भाई शाहरुख और उसके माता, पिता ने भी अपना नाम बदल लिया था। वहीं महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे थे और इससे मना करने पर उसको प्रताड़ित कर मारपीट किया जा रहा था। इस मामले में फर्जी आधार और वोटर कार्ड के जरिए कोर्ट मैरेज किया पाया गया। पुलिस की जांच में युवती ने शादी का कार्ड और मैरेज सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया है। जो सही पाये गए हैं। इसके बाद ही सलमान खान, भाई शाहरुख खान और उनके माता-पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story