वाराणसी में लोकबंधु राजनारायण की 109 वीं जयंती पर 109 दीप प्रज्ज्वलित

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में लोकबंधु राजनारायण की 109 वीं जयंती पर 109 दीप प्रज्ज्वलित


वाराणसी, 23 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में तहसील राजातालाब परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण की 109 वीं जयंती के अवसर पर 109 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण के व्यक्तित्व और योगदान के बारे में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को आज भी याद किया जाता है।

प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को चुनौती दी और ऐतिहासिक जीत हासिल की। वहीं सर्वजीत भारद्वाज ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनका जीवन गरीबों और वंचितों के हितों के लिए समर्पित था। उनका नारा था कि गरीबों को रोटी मिले, इसके लिए उनकी जान भी सस्ती है।

कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय भारती, प्रीति सिंह, लक्ष्मी मोदनवाल, पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, काशीनाथ पटेल, लक्ष्मी पांडेय, अभिनित जोशी, शिवम, श्याम सुंदर और अखिलेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story