लखनऊ में खाटू श्याम मंदिर समेत कई मंदिराें में मना अन्नकूट महोत्सव, लगाया गया भाेग

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में खाटू श्याम मंदिर समेत कई मंदिराें में मना अन्नकूट महोत्सव, लगाया गया भाेग


लखनऊ में खाटू श्याम मंदिर समेत कई मंदिराें में मना अन्नकूट महोत्सव, लगाया गया भाेग


लखनऊ में खाटू श्याम मंदिर समेत कई मंदिराें में मना अन्नकूट महोत्सव, लगाया गया भाेग


लखनऊ, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपाेत्सव के बाद मंगलवार को विभिन्न जगहाें में अन्नकूट के भोग के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा—आराधना की गई। इस पूजा को लेकर मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों के जानमाल की रक्षा की थी। इसलिए दीपावली के बाद कार्तिक माह शुक्ल पक्ष में यह पर्व मनाया जाता है।

राजधानी लखनऊ में बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में इस अवसर पर पूजा अर्चना की गयी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल प्राेफेसर दिनेश शर्मा ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसी प्रकार कैसरबाग, मॉडल हाउस स्थित मातृ कृपा धाम काली मंदिर में अन्नकूट का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने यहां पंक्तियों में बैठ कर होकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा भी विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। घरों में भी गोर्वधन पूजा की गयी और प्रसाद अर्पित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story