लैंड पूलिंग योजना को लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष और किसानों में हुई सार्थक बातचीत
Apr 4, 2026, 18:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी, 04 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने लैंड पूलिंग योजना को लेकर शनिवार को किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत आने वाले गांव मढ़नी के किसानों के साथ सार्थक बातचीत हुई है। किसान मटरू यादव ने किसानों का पक्ष रखा है। जिसके लिए किसानों को आश्वस्त किया गया है कि योजना के स्वरूप से उन्हें कोई भी हानि नहीं होने दी जाएगी। विकास की नई दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए किसानों ने अपना समर्थन दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

