वाराणसी नगर निगम ने लगभग एक बीघा सरकारी पोखरी की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी नगर निगम ने लगभग एक बीघा सरकारी पोखरी की भूमि को कराया कब्जा मुक्त


वाराणसी, 04 अगस्त (हि. स.)। शहरी क्षेत्र में बीएलडब्ल्यू रोड पर सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए वाराणसी नगर निगम ने लगभग एक बीघा मूल्यवान सरकारी पोखरी की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नगर निगम कर्मियों द्वारा सरकारी भूमि को बुलडोजर लगाकर साफ कर दिया गया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्षों पुराने विवाद का समाधान करते हुए राजस्व अभिलेखों में पुनः पोखरी दर्ज कराई गई तथा तत्काल बुलडोजर के माध्यम से उसके पुनरुद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया। नगर निगम इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, पर्यावरण संतुलन और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण को नई दिशा देते हुए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वाराणसी के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। वाराणसी शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है तो इसकी जानकारी नगर निगम को दें। जिससे सरकारी जमीन से अवैध रूप से कब्जा हटाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story