कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी गोला काे साैंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी गोला काे साैंपा ज्ञापन


लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में हुई हिंसा प्रकरण में कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार काे जिलाधिकारी लखीमपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला को सौंपाl प्रतिनिधि मण्डल की अगुआई करते हुए पूर्व सपा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा जमीन से जुड़े हुए विवाद लगातार बढ़ रहे हैं l शासन और प्रशासन की हीला हवाली के कारण राजस्व विवाद की परिणति इस तरह के हिंसा और तोड़फोड़ का रूप ले लेती है l हमारी प्रशासन से मांग है कि अतिशीघ्र ही जमीन विवाद का निस्तारण किया जाए व किसी भी निर्दोष व्यक्ति की खिलाफ कार्यवाही न हो l

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक सतीश अजमानी , बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा , रामकुमार वर्मा , प्रेम वर्मा , विपुल गुप्ता , बलराम गुप्ता , के के मिश्रा, दिनेश , राजन यादव , मनीष वर्मा , अफजल शाह , रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share this story