लखीमपुर खीरी : सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में की गर्भवती माताओं से मुलाकात, एक को दी सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

WhatsApp Channel Join Now
लखीमपुर खीरी : सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में की गर्भवती माताओं से मुलाकात, एक को दी सीएचसी में भर्ती होने की सलाह


लखीमपुर खीरी : सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में की गर्भवती माताओं से मुलाकात, एक को दी सीएचसी में भर्ती होने की सलाह


-भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे सीएमओ

लखीमपुर खीरी, 07 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में भारी बरसात के बीच बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता सोमवार को निघासन तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव तमोलियन पहुंचे। रास्ते में अत्यधिक जलभराव और पानी अधिक होने के कारण उन्हें गांव तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान उन्होंने गांव में लगाए गए हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया और तीन गर्भवती माताओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना, साथ ही प्रसव का समय नजदीक होने पर एक गर्भवती महिला को तत्काल सीएचसी में भर्ती होने की सलाह दी।

गांव में चल रहे हेल्थ कैंप के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वहां करीब 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। इनमें अधिकतर मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग से पीड़ित थे, जिन्हें मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।

इसके बाद सीएमओ गांव के उन परिवारों के बीच पहुंचे जहां गर्भवती महिलाएं थीं। स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से मौजूद डेटा के आधार पर गांव में चिन्हित चारों गर्भवती माताओं से सीएमओ ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी सेहत की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार और तहसीलदार रविंद्र मणि भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share this story