कुर्मी क्षत्रिय सभा के फर्रुखाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष बने मनोज गंगवार
Dec 19, 2025, 16:13 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
फर्रुखाबाद, 19 दिसंबर( हि.स.)। कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र मोहन कटियार के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप गंगवार ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिले की कमेटी में मनोज गंगवार को जिलाध्यक्ष, अरविन्द कटियार जिला महासचिव, प्रदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, आनंद मोहन कटियार जिला कोषाध्यक्ष, गोविन्द गंगवार जिला सग़ठन मत्री, नितिन गंगवार जिला मीडिया प्रभारी / प्रवक्ता बनाया गया है। यह कार्यकारिणी कुर्मी समाज के उत्थान के लिए गठित की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

