कौशांबी की बेटी हर्षिता ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
कौशांबी की बेटी हर्षिता ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक


उत्तर प्रदेश, 30 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के करनाल में आयोजित 75वीं अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में कौशाम्बी की बेटी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला पहलवान कुमारी हर्षिता सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

हर्षिता ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान पुलिस की महिला पहलवान को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने रत्नावली सभागार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने हर्षिता की उपलब्धि को बेटियों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अरुण केसरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, महेश लोधी और रमेश पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story