वाराणसी: विधायक डॉ नीलकंठ ने किया वार्ड प्रवास, सीवर पाइप बदलने के दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी: विधायक डॉ नीलकंठ ने किया वार्ड प्रवास, सीवर पाइप बदलने के दिया निर्देश


वाराणसी, 07 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोनिया में दक्षिणी विधानसभा से विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने वार्ड प्रवास किया। 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के अंतर्गत सोमवार को विधायक डॉ नीलकंठ ने श्री काशी विश्वनाथ मंडल के कोनिया वार्ड में स्वच्छता कार्य का निरीक्षण किया।

विधायक ने बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल प्रभाव से निस्तारण के लिए अधिकारियों को कहा। डॉ नीलकंठ तिवारी ने दो कुओं के संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही एक ख़राब सीवर एवं पानी की पाइप बदलने के लिए भी अधिकारियों से वार्ता कर

निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में पांच वृक्ष लगायें।

कोनिया में भ्रमण करते हुए कुछ स्थानों पर कूड़ा दिखाई देने पर विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्हाेंने आसपास रहने वाले लोगों को साफ सफाई रखने की अपील की। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोनिया में स्वच्छता अति आवश्यक है। स्वच्छता ना होने पर बीमारी का खतरा हो सकता है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनता दोनों ही स्वच्छता पर ध्यान दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story