केशव सेवा धाम अलीगढ़ : 02 अक्टूबर को होगा भव्य वार्षिकोत्सव, आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल होंगे मुख्य वक्ता

WhatsApp Channel Join Now
केशव सेवा धाम अलीगढ़ : 02 अक्टूबर को होगा भव्य वार्षिकोत्सव, आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल होंगे मुख्य वक्ता


- मुख्य अतिथि हाेंगे नवीन कुमार अग्रवाल, नारायण इंटरनेशनल नोएडा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष इन्द्रमणि पाठक होंगे

-आशीर्वचन देंगे श्री आनंतवीर दास महराज अक्षय पात्र वृन्दावन

- अलीगढ़ में 24 साल से पूर्वोत्तर के बच्चों को सिखा रहे संस्कार और राष्ट्रभावना

अलीगढ़ , 30 सितंबर (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में केशव सेवा धाम समिति की ओर से दो अक्टूबर को केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव किया जाएगा। सिंघारपुर मथुरा रोड अलीगढ़ में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों का यह छात्रावास है,जहां बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा और आवास की व्यवस्था रहती है। इन बच्चों को शहर के प्रबुद्धजन पालक बनकर देख रेख करते हैं।

बुधवार को वार्षिकोत्सव के संयोजक अनूप गुप्ता सीए एवं जयप्रकाश सारस्वत ने पत्रकाराें काे बताया केशव सेवा धाम समिति की ओर से दो अक्टूबर को वार्षिकोत्सव किया जाएगा। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। अलीगढ़ में जिला प्रचारक रहे रामलाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी पर हैं। इस कार्यक्रम में आशीर्वचन देने के लिए श्री आनंतवीर दास महराज चंद्रोदय मंदिर अक्षय पात्र, वृन्दावन पधारेंगे जबकि मुख्य अतिथि नवीन कुमार अग्रवाल, नारायण इंटरनेशनल, नोयडा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ स्वयंसेवक इन्द्रमणि पाठक होंगे ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड क्षेत्र के बच्चों द्वारा अपनी भारतीय संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पदाधिकारियाें ने बताया कि इस समय 58 छात्र केशव सेवाधाम सिंघारपुर में रह रहे हैं । 2 अक्टूबर शुक्रवार को कार्यक्रम सायं 4:30 से रात्रि भोजन तक रहेगा । केशव सेवा समिति रजिस्टर्ड अलीगढ़ के अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने बताया पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों को स्वावलंबी बनाना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि केशव सेवा धाम परिसर में स्थित छात्रावास में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चे रहते हैं। इन छात्रावासों का उद्देश्य बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होता है। यहाँ रहना, खाना, पढ़ाई सब समाज के सहयोग से होता है। देश भर में विभिन्न रूप में 100 से अधिक छात्रावास चल रहे हैं, जहाँ बच्चे रहकर पढ़ते हैं। केशव सेवा धाम टोली द्वारा छात्रावास, कन्या महाविद्यालय, आरोग्य केंद्र, देवालय, गौ सदन आदि संचालित किये जाते हैं। केशव सेवा समिति संरक्षक मंडल में सुरेश चंद्र अग्रवाल पंजाब नेशनल बैंक, डॉक्टर शन्नो रानी, शशिबाला अग्रवाल, मनीराम शर्मा कोल्ड वाले, हरिशंकर अग्रवाल एवं पदेन सदस्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार एवं विभाग प्रचारक गोविंद भी हैं ।

पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल, अनूप गुप्ता सीए, जयप्रकाश सारस्वत, अनुपमा अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल अल्फ़ा, सुरेश चंद्र अग्रवाल पीएनबी, भूपेन्द्र शर्मा, राजनारायण सिंह, चेतन वार्ष्णेय, भूपेन्द्र सिंह, पंकज शर्मा, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story