उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती की दी शुभकामनाएं


लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देश व प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में सोमवार को केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा. अंबेडकर का पूरा जीवन ही एक संदेश है। समाज के कमजोर वर्गों के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान में बाबा साहब अंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा। उनके आदर्श व उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।

श्री मौर्य ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story