कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह संपन्न, समाज के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी : पंकज श्रीवास्तव

WhatsApp Channel Join Now
कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह संपन्न, समाज के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी : पंकज श्रीवास्तव


कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह संपन्न, समाज के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी : पंकज श्रीवास्तव


कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह संपन्न, समाज के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी : पंकज श्रीवास्तव


जौनपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 की युवा शाखा द्वारा नगर के एक पैलेस में शनिवार देर रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि सभासद व राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव रहे। युवा अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव की टीम ने दोनों अतिथियों को हाल ही में मिली नई जिम्मेदारियों के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी समाज के आशीर्वाद और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रोशन करें।

उन्होंने कायस्थ समाज की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज सदैव से बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में जाना जाता रहा है, इसलिए सामाजिक आचरण और व्यवहार भी उसी उच्च स्तर का होना चाहिए। इसी क्रम में विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है पत्रकार समाज का दर्पण होता है। हम लोगों का दायित्व समाज के प्रति ज्यादा है हमारी खबरे समाज को दिशा देने का काम करती है समाज कोई भी हो हम खबरे सबकी चलाते हैं। बिना किसी भेद भाव के कायस्थ समाज बुद्धजीवी वर्ग हमेशा से रहा है। ऐसे में हमारी सामाजिक नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि समाज को सही दिशा दें और सही जानकारी दें।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story