कौशांबी में 28 सितंबर को रोजगार मेला,15 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

WhatsApp Channel Join Now
कौशांबी में 28 सितंबर को रोजगार मेला,15 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का मौका


कौशांबी, 25 सितंबर (हि.स.)। जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेला 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से श्री बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में आयोजित होगा।

मेले में एसआईएस सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स समेत 15 से अधिक नामी कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। 8वीं पास से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और नर्सिंग योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी ‘रोजगार संगम’ पोर्टल या ऐप पर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। युवाओं से अपील की गई है कि वे समय से पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

--------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story