काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए विकल्प मार्ग तैयार : एसडीएम

WhatsApp Channel Join Now
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए विकल्प मार्ग तैयार : एसडीएम


वाराणसी, 25 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए एक विकल्प मार्ग को तैयार कर दिया गया है। उक्त जानकारी शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने दी।

एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए गेट नंबर 4 से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रवेश होता है। गेट नंबर 4 तक पहुंचाने के लिए श्रद्धालुओं को अब मणिकर्णिका गली से भी एक वैकल्पिक रास्ता दे दिया गया है। इस विकल्प मार्ग से श्रद्धालु बड़े आसानी से अहिल्याबाई चौक तक पहुंच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह गंगा द्वार से भी आवागमन होगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह विकल्प मार्ग बेहद कारगर सिद्ध होगा। साथ ही विकल्प मार्ग से मोबाइल लेकर आने-जाने पर भी कोई रोक नहीं होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story