काशी मेरे लिए शक्ति का केंद्र है, बाबा विश्वनाथ के दर्शन से मिलती है शक्ति - मनोज तिवारी

WhatsApp Channel Join Now
काशी मेरे लिए शक्ति का केंद्र है, बाबा विश्वनाथ के दर्शन से मिलती है शक्ति - मनोज तिवारी


वाराणसी, 18 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी में मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सांसद मनोज तिवारी ने दर्शन पूजन किया और इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि काशी मेरे लिए शक्ति का केंद्र है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने से उन्हें शक्ति मिलती है। बाबा विश्वनाथ से उन्होंने अपने परिवार और देशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि काशी से आध्यात्मिक जुड़ाव होने के कारण यहां बार बार आता हूं। काशी आना बहुत पसंद है। इस बार पुराने साथियों के बुलाने पर आया हूं, एक आयोजन में सायंकाल शामिल रहूंगा। मां गंगा के दर्शन पूजन की भी योजना है। सावन माह में बाबा के दर्शन हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story