काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर
वाराणसी, 18 सितंबर (हि. स.)। काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष बी.बी. यादव की धर्मपत्नी रामराजी देवी (65) का शुक्रवार की सुबह मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में उपचार के दौरान निधन हो गया। जिसके बाद काशी पत्रकार संघ के वर्तमान पदाधिकारी एवं पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
पूर्व अध्यक्ष बी. बी.यादव ने बताया कि पत्नी रामराजी देवी का बीते छह सप्ताह से निरंतर सिंह मेडिकल के चिकित्सकों द्वारा उपचार चल रहा था। आज सुबह नौ बजे उनकी मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे पांच पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने पूर्व अध्यक्ष के पत्नी की सूचना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही पत्रकारों में चंदन रुपानी, जितेंद्र, जयप्रकाश, शिवप्रकाश राय, पूर्व अध्यक्ष अत्रि भारद्वाज, संदीप, रोहित, विजय गुप्ता बच्चा सहित तमाम ने अपनी शोक संवेदना जाहिर की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

