आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह ने काशी चैती उत्सव का किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह ने काशी चैती उत्सव का किया शुभारंभ


वाराणसी, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस मंच पर लोकायन कला प्रशिक्षण ट्रस्ट और संस्कार भारती की वाराणसी इकाई की ओर से आयोजित काशी चैती उत्सव का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल ने बीती रात रविवार काे शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकगीत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी और काशी चैती उत्सव में समां बांध दिया।

उत्सव में हारमोनियम पर अरुण अस्थाना, शहनाई पर सुनील प्रसन्ना, नाल पर सुभाष, तबला पर शशिकांत ने जमकर मेहनत कर अपने श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसी तरह दुर्गेश उपाध्याय के सोहर और यात्रा गीत, नागेंद्र शर्मा के दादरा, नीरज पाण्डेय के ठुमरी ने लोगों को बैठने पर मजबूर कर दिया।

उत्सव के अंत में लोगों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सरोज वर्मा ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story