सपा विधायक सडक की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, समर्थकों के साथ पदयात्रा भी की

WhatsApp Channel Join Now
सपा विधायक सडक की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, समर्थकों के साथ पदयात्रा भी की


सपा विधायक सडक की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, समर्थकों के साथ पदयात्रा भी की


कानपुर, 14 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के छावनी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़क और वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सपा विधायक मो. हसन रूमी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। रविवार काे सुजातगंज क्रॉसिंग के पास सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क की दुर्दशा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इसमें विधायक हसन रूमी भी शामिल हुए। धरने के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ करीब 200 मीटर की पैदल यात्रा निकाली। हसन रूमी ने कहा कि सीओडी क्रॉसिंग से हरिहरनाथ धाम और श्याम नगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले पांच वर्षों से खराब हालत में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण रोजाना हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं तथा दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।---------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story