पेयजल संकट दूर करना हमारी प्राथमिकता, जल्द मिलेगा स्वच्छ पानी : सुरेन्द्र मैथानी

WhatsApp Channel Join Now
पेयजल संकट दूर करना हमारी प्राथमिकता, जल्द मिलेगा स्वच्छ पानी : सुरेन्द्र मैथानी


कानपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। विजय नगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए 3.46 लाख रुपए की लागत से समरसेबल पंप का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी।

यह बातें शुक्रवार को गोविन्द नगर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने वार्ड संख्या-33 विजय नगर में समरसेबल पंप के भूमि पूजन के दौरान कहीं। गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-33 विजय नगर स्थित नेशनल पार्क के बाहर (जेपी पार्क के पीछे) विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने नए समरसेबल पंप के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 3.46 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की सुविधा मिलने का रास्ता साफ होगा।

भूमि पूजन के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हैं और मांग उठने के बाद विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराते हैं। इस अवसर पर पार्षद घनश्याम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक राजपूत, अरुण दुबे, संजू, राहुल, शिवम कुमार, आदित्य दिवाकर सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story