डीआईजी कानपुर पहुंचे फर्रुखाबाद, की कानून व्यवस्था की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
डीआईजी कानपुर पहुंचे फर्रुखाबाद, की कानून व्यवस्था की समीक्षा


फर्रुखाबाद, 31 मार्च (हि.स.)। डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंद्र ने मंगलवार काे पुलिस लाइन फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था की समीक्षा की । पुलिस लाइन, शस्त्रागार एवं आरटीसी पुलिस कार्यालय का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, दस्तावेजों, शस्त्रों के रखरखाव, कार्यालयी व्यवस्थाओं एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली को जाँचा ।

उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, मेस व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं ड्यूटी रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। शस्त्रागार में उन्होंने हथियारों की उपलब्धता, रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों को देखा और सभी शस्त्रों के नियमित परीक्षण और रिकॉर्ड के सही संधारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आरटीसी (रीक्रूट ) ट्रेनिंग सेंटर कार्यालय में प्रशिक्षण से जुड़े अभिलेखों की जांच करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और संसाधनों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जांच या निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता बनी रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, अजय वर्मा तथा प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडे सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story