कानपुर देहात में सीएचसी संडलपुर के नए चिकित्सा अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर देहात में सीएचसी संडलपुर के नए चिकित्सा अधीक्षक ने संभाला कार्यभार


कानपुर देहात, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जय गोविंद द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संडलपुर में डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने नए चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।

डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर डॉ. अमित निरंजन, डॉ. पवन गोयल सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि डॉ. सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में सीएचसी संडलपुर की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार देखने को मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अवनीश अवस्थी

Share this story