तमिलनाडु से आए पर्यटक समूह ने वाराणसी के कांची कामकोटि मंदिर में किए दर्शन पूजन

WhatsApp Channel Join Now
तमिलनाडु से आए पर्यटक समूह ने वाराणसी के कांची कामकोटि मंदिर में किए दर्शन पूजन


वाराणसी, 29 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में हनुमान घाट स्थित कांची कामकोटि मंदिर में रविवार की सुबह के समय तमिलनाडु से आए पर्यटकों का एक समूह पहुंचा, उन्होंने दर्शन पूजन की। काशी तमिल संगमम में आए पर्यटक समूह ने मंदिर दर्शन के बाद कहा कि कांची कामकोटि मंदिर उनके आस्था का केंद्र रहा है। यहां मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए वे आते रहते हैं। काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में आने के बाद उन्होंने यहां दर्शन किया है और बाकी कार्यक्रम जैसा तय है, उसी तरह से रहेगा।

तमिलनाडु से आए वेणुगोपाल ने कहा कि दक्षिण भारत में कांची कामकोटि मंदिर बहुत बड़ा आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का एक स्वरूप वाराणसी में भी बनाया गया है। यह मंदिर शंकराचार्य के निर्देश पर बना है और इसी कारण से यहां आने पर दक्षिण भारत वाले मंदिर की ही अनुभूति होती है। मंदिर में आदि शंकराचार्य के भी दर्शन हुए हैं।

कांची कामकोटि मंदिर के प्रबंधक मणि ने काशी तमिल संगमम में आए पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें वाराणसी घूमने का आमंत्रण दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785118 Articles

Share this story