मीरजापुर : 24 सितंबर को सिटी क्लब में सजेगी कजरी की महफिल

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : 24 सितंबर को सिटी क्लब में सजेगी कजरी की महफिल


मीरजापुर, 22 सितंबर (हि.स.)। कजरी लोकगीत और लोकनृत्य की परंपरा को समर्पित कजरी महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर को सिटी क्लब, कचहरी रोड में किया जाएगा। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने मंगलवार काे बताया कि कजरी मीरजापुर और पूर्वांचल की पुरानी लोक विधाओं में शामिल है। महोत्सव में प्रदेश और जिले के कलाकार कजरी गायन की प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज की गायिका आश्रया द्विवेदी और लखनऊ की कजरी गायिका रंजना रचित मिश्रा प्रस्तुति देंगी। वहीं मीरजापुर की लोकगीत एवं कजरी गायिकाएं रानी सिंह, सूफिया बेगम, फगुनी देवी और कल्पना गुप्ता भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

महोत्सव में कजरी गायन के जरिए पूर्वांचल की लोक परंपरा और संगीत की विविधता को मंच मिलेगा। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story