प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लखनऊ के 74 न्यायधीश साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लखनऊ के 74 न्यायधीश साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट


प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लखनऊ के 74 न्यायधीश साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट


-लखनऊ के जिला न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गयी

लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने शुक्रवार को लखनऊ के डालीबाग से लखनऊ के जिला न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में एक साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जस्टिस राजेश चौहान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ऐसे प्रयास अनिवार्य हैं। उन्हाेंने कहा कि न्यायपालिका की इस अनूठी मुहिम ने जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है। जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में सभी जज डालीबाग से साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। इस अवसर पर यह भी तय किया गया कि सप्ताह में एक दिन साइकिल से कोर्ट जाएंगे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story