विद्या कान्त मिश्र उप्र पत्रकार कल्याण परिषद के जिला प्रवक्ता नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
विद्या कान्त मिश्र उप्र पत्रकार कल्याण परिषद के जिला प्रवक्ता नियुक्त


प्रयागराज, 27 अप्रैल (हि.स)। उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विद्या कान्त मिश्र को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रयागराज का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। परिषद की कोर कमेटी की संस्तुति के उपरांत यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसकी जानकारी मिलते ही पत्रकारों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नियुक्ति पत्र में परिषद ने विश्वास जताया है कि श्री मिश्र अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकार साथियों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव अग्रणी प्रवक्ता के रूप में भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि, विद्या कान्त मिश्र हिदुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी में मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में पिछले कई दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और समस्याओं को उजागर करते रहे हैं। इतना ही नहीं, वे इन समस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विद्या कान्त मिश्र के जिला प्रवक्ता मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सोनकर एवं सचिव बलराम शुक्ला ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। श्री मिश्र ने कहा कि सार्थक समाज के निर्माण में पत्रकारिता की सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए, तभी हम सच्चे अर्थों में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर पाएंगे। आज पत्रकारिता जिस संक्रमण काल के दौर से गुजर रही है उस पर आंच न आए इसके लिए हम सबको संयुक्त प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर, सचिव बलराम शुक्ला, अध्यक्ष व पत्रकार दिनेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता, परवेज अहमद सिद्दीकी, अधिवक्ता तवरेज, वरिष्ठ पत्रकार काशी केसरवानी, मान्यता प्राप्त पत्रकार बाल मुकुंद तिवारी, सौरभ शाही सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे। जिन्होंने नवनियुक्त जिला प्रवक्ता को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story