समाजवादी पार्टी 5 जून को जिला मुख्यालय पर करेगी धरना-प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
समाजवादी पार्टी 5 जून को जिला मुख्यालय पर करेगी धरना-प्रदर्शन


जौनपुर,02 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने भाजपा सरकार पर आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीए आरक्षण घोटाला पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के संविधान प्रदत्त अधिकारों की सरकारी लूट है। इन सभी मुद्दाें काे लेकर समाजवादी पार्टी 5 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

सपा नेता राकेश मौर्य ने मंगलवार काे प्रेस वार्ता में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की नींव है और आरक्षण सामाजिक समता एवं समान अवसर का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विभिन्न भर्तियों में आरक्षित वर्गों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 22 भर्ती परीक्षाओं में 11,514 से अधिक आरक्षित पदों पर अनियमितताएं हुई हैं। इनमें 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती, वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती सहित कई अन्य भर्तियां शामिल हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने इन मामलों का प्रमाण सहित दस्तावेज तैयार किया है और इसे जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी 5 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। -----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story