कुएं में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही जांच

WhatsApp Channel Join Now
कुएं में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही जांच


जौनपुर,01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर स्थित केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पुरवा में शनिवार को एक कुएं से व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान राकेश शुक्ला (45) पुत्र मानिक शुक्ला के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story