कई संगठनों ने यूजीसी नीतियों के समर्थन में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
कई संगठनों ने यूजीसी नीतियों के समर्थन में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


कई संगठनों ने यूजीसी नीतियों के समर्थन में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


जौनपुर, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार काे कई संगठनों से जुड़े छात्रों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों के समर्थन में राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार भारती को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य उद्देश्य देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर, गुणवत्ता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करना बताया गया। छात्र नौजवान सभा के पदाधिकारी लकी गौतम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि समाज के सभी वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और सामान्य वर्ग के छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना आवश्यक है। सभी वर्गों के छात्रों को समान अवसर सुनिश्चित करना, जिससे जाति या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव की गुंजाइश कम हो। आरक्षण और समावेशन की संतुलित व्यवस्था, जिसके तहत एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अवसर प्राप्त होते हैं।

ज्ञापन देने वालों में नितेश पांडेय, पंकज तिवारी, सोमेंद्र अग्रहरि अंकित श्रीवास्तव ,लकी गौतम अनिल गुप्ता,अनिल पांडेय ,पंकज प्रजापति आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story