आधुनिक दौर में संगठन की मजबूती के लिए डिजिटल साक्षरता अनिवार्य: अजीत प्रजापति

WhatsApp Channel Join Now
आधुनिक दौर में संगठन की मजबूती के लिए डिजिटल साक्षरता अनिवार्य: अजीत प्रजापति


आधुनिक दौर में संगठन की मजबूती के लिए डिजिटल साक्षरता अनिवार्य: अजीत प्रजापति


आधुनिक दौर में संगठन की मजबूती के लिए डिजिटल साक्षरता अनिवार्य: अजीत प्रजापति


जौनपुर ,14 जुलाई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सराय ख्वाजा स्थित जिला महामंत्री अजय सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग' रहा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से संगठन के चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति, बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों तथा आगामी अभियानों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई सभी से संवाद स्थापित करते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए तथा प्रत्येक कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं सफल ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ राजनीति और संगठन के काम करने का तरीका भी बदला है आज के युग में तकनीक और सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम हैं इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग शुरू की है।

बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकि संगठन को और अधिक तकनीकी रूप से सक्षम और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई बदलते समय के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से डिजिटल लर्निंग प्रमाण पत्र तैयार कराने का आग्रह किया डिजिटल माध्यमों के उपयोग से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव आमोद सिंह डॉ० अमरनाथ पाण्डेय विशाल गौतम रोहन सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह, मेराज हैदर मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी उपस्थिति रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story