जौनपुर में अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कार व मोबाइल फाेन भी बरामद
जौनपुर , 07 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में सुजानगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार सुबह 04 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक कार व एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत सुजानगंज थाना पुलिस टीम ने पंचरास्ता/बारा पुलिया के पास से अभियुक्त अभिषेक तिवारी (29) पुत्र बृजभूषण तिवारी निवासी ग्राम रतनपुर नगौली थाना सुजानगंज, जौनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कार एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सुजानगंज में मु0अ0सं0 110/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2021 में थाना मुगराबादशाहपुर में उसके खिलाफ धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

