’जोश टीम’ टीबी मुक्त अभियान को देगी गति : सांसद शशांक मणि

WhatsApp Channel Join Now
’जोश टीम’ टीबी मुक्त अभियान को देगी गति : सांसद शशांक मणि


देवरिया, 08 अक्टूबर (हि.स.)। सांसद शशांक मणि ने देवरिया में टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में 'जोश टीम' (ज्वाइंट स्क्वाड फार हेल्थ) का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में 10 टीबी मरीजों को गोद भी लिया गया। उन्होंने कहा कि 'जोश टीम’ का गठन अभियान को गति देने की दिशा में अहम कदम है।

कार्यक्रम संबाेधित करते हुए सांसद ने कहा कि जोश टीम के माध्यम से अभियान से जुड़ी गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर ले जाएं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का मकसद केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना भी है। उन्होंने अभियान से जुड़े एनसीसी कैडेट्स व माई भारत वालेंटियर कार्यकर्ताओं और टीम सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी अभियान को नई दिशा दे सकती है। युवा अगर जागरूकता अभियान से जुड़ते हैं तो इसका संदेश समाज के बड़े वर्ग तक तेजी से पहुंच सकता है। कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, सीएमओ डॉ एसके सिन्हा, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ रजनी पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story