जिला कारागार में हुआ 5.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
जिला कारागार में हुआ 5.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन


जिला कारागार में हुआ 5.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन


फिरोजाबाद, 25 जून (हि.स.)। जिला कारागार में भाजपा विधायक मनीष असीजा ने बृहस्पतिवार को 5 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया।

इस मौके पर भाजपा विधायक मनीष असीजा ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत 30-30 बंदी क्षमता की कुल चार बैरकों (कुल 120 बंदी क्षमता) वाली दो मंजिला इमारतों, एंक्लोजर वॉल, बड़े नलकूप, पंप हाउस तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिला कारागार की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनपद फिरोजाबाद के विकास एवं कारागार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की विकासोन्मुख नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना कारागार परिसर के आधुनिकीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इससे पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, संगठन के पदाधिकारी, भाजपा महिला शक्ति की प्रतिनिधियां तथा बड़ी संख्या में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story