आशीष तिवारी बने नगर निगम के निर्विरोध उपसभापति

WhatsApp Channel Join Now
आशीष तिवारी बने नगर निगम के निर्विरोध उपसभापति


झांसी, 12 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आशीष तिवारी उर्फ तालू नगर निगम के उपसभापति निर्विरोध चुने गए।

शुक्रवार को नगर निगम में उप सभापति का चुनाव होना था। अपनी पार्टी का उप सभापति बनाने के लिए भाजपा की पहले से ही पूर्ण तैयारी हो चुकी थी।

शुक्रवार काे सुबह सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की आपसी सहमति के बाद नंदनदपुरा वार्ड नंबर 35 के पार्षद आशीष तिवारी को निर्विरोध नगर निगम का उपसभापति चुना गया। आशीष तिवारी के उप सभापति की घोषणा होने के बाद सभी ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा के 10 सदस्य है, जिसके चलते भाजपा का हर वर्ष की तरह इस बार भी उप सभापति निर्विरोध ही चुना गया। इस मौके पर महापौर, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, एमएलसी रामतीरथ सिंहल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा नेता आदर्श गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी ओर पार्षद कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story