मौसम ने ली करवट खिली धूप लोगो ने ली राहत की सांस

WhatsApp Channel Join Now
मौसम ने ली करवट खिली धूप लोगो ने ली राहत की सांस


जौनपुर,11 जनवरी (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में रविवार को धूप निकलने से लोगों को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, गलन अभी भी बरकरार है। जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान आर्द्रता 82 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 302 और हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दिन आर्द्रता 71 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 259 और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही थी।तेज हवाओं और ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। रात में कोहरे के चलते बसों और ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे सड़कें सुनसान दिखाई दीं।राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिले ठंड की चपेट में हैं। उन्होंने आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।

कड़ाके की ठंड से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें फसलों की सिंचाई और पशुओं की देखरेख में अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कोहरे के कारण आम लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि रविवार को धूप निकलने के बाद किसानों ने थोड़ा राहत महसूस किया है। रोजमर्रा की जिंदगी में काम करने में जुट गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story