जौहर विश्वविद्यालय पर कोई भी कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था पर हमला : हाफिज मोबिन

WhatsApp Channel Join Now
जौहर विश्वविद्यालय पर कोई भी कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था पर हमला : हाफिज मोबिन


जौहर विश्वविद्यालय पर कोई भी कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था पर हमला : हाफिज मोबिन


लखनऊ, 27 जुलाई (हि.स.)। अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय महासचिव मो. हाफिज मोबीन सोमवार को लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। उमें सभी धर्म संप्रदाय एवं वर्गों के हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। उस पर राजनीतिक विद्वेष के कारण इमारत एवं भवनों को तथाकथित रूप से अवैध बताकर ध्वस्त करने का कुत्सित प्रयास न किया जाए। ऐसी किसी भी कार्रवाई की अपना दल कमेरावादी कड़ी मुखालफत करता है।

हाफिज माेबीन ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के बनाने में मोहम्मद आजम खान की बहुत बड़ा योगदान था। इसलिए सरकार इसे बर्बाद करना चाहती है। यह एक शिक्षण संस्थान है। यह आजम खान का कोई मकान या दुकान नहीं है। इस पर कार्रवाई सभी वर्गों के आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन एवं भविष्य प्रभावित होगा। उन्हाेंने सरकार को नकारात्मक राजनीति से हटकर रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों की तरफ आगे बढ़ने की नसीहत दी। उन्हाेंने कहा कि अगर जाैहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई हाेती है ताे अपना दल कमेरावादी छात्र, युवाओं के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story