जापान से सारनाथ म्यूजियम आई महिला पर्यटक के खोये बैग को पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द

WhatsApp Channel Join Now
जापान से सारनाथ म्यूजियम आई महिला पर्यटक के खोये बैग को पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द


वाराणसी, 01 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्र के अंतर्गत म्यूजियम स्तूप में जापान से आई महिला पर्यटक चैन कोमी का बैग अचानक से खो गया। इसके बाद महिला पर्यटक ने थाना सारनाथ पहुंचकर इसकी जानकारी साझा किया। रविवार को महिला पर्यटक के बैग खोने की सूचना को समस्त बीट और पुलिस चौकियों तक दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भ्रमणशील रहकर बैग की जानकारी जुटाना शुरू किया।

थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी भी क्षेत्र में चेकिंग पर निकले थे, जब उन्हें म्यूजियम स्तूप घूमने आई जापानी महिला पर्यटक के बैग कहीं गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष सारनाथ द्वारा तत्काल हमराह पुलिसकर्मियों एवं सारनाथ बीट पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को बैग की तलाश में लगाया। कुछ घंटों के भीतर ही महिला पर्यटक का बैग को खोज लिया गया और सकुशल पर्यटक के सुपुर्द कर दिया गया। बैग में भारतीय एवं विदेशी मुद्रा सहित क्रेडिट कार्ड एवं पासपोर्ट सुरक्षित मिले। बैग में मौजूद सामग्रियों में 1000 अमेरिकी डॉलर, 65,000 भारतीय मुद्रा, 90,000 जापानी येन, दो क्रेडिट कार्ड और एक पासपोर्ट था।

बैग एवं उसमें रखे समस्त सामान को सकुशल वापस पाकर जापानी महिला पर्यटक ने थाना सारनाथ पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जापान की महिला पर्यटक चैन कोमी की सहायता कर के थाना की पुलिस टीम को बेहद खुशी हो रही है। बैग खोजने के कार्य में उपनिरीक्षक अजय, उपनिरीक्षक अमरजीत, कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल गोविंद और रमन कुमार ने अच्छी मेहनत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770742 Articles

Share this story