जनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


लखनऊ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अपने आवास पर सुबह आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनसमस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने जनसुनवाई में आए नागरिकों के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनका अभिवादन किया तथा पावन नवरात्र के अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सबकी सेवा, सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है। इसी भावना के साथ प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760467 Articles

Share this story