जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

WhatsApp Channel Join Now
जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक


लखनऊ, 22 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की।

श्री पाठक ने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story