जनसत्ता दल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, कुंडा से राजा भैया को बनाया उम्मीदवार

WhatsApp Channel Join Now
जनसत्ता दल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, कुंडा से राजा भैया को बनाया उम्मीदवार


जनसत्ता दल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, कुंडा से राजा भैया को बनाया उम्मीदवार


लखनऊ, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए गुरुवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कुंडा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट (246) से राजा भैया चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र (245) से मौजूदा विधायक विनोद सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र (247) से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कुलदीप पटेल प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हैं।

प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनसत्ता दल की ओर से जारी इस पहली सूची में तीनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं जनसत्ता दल की ओर से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा के उपरांत जनसत्ता दल के राष्ट्रीय राजा भइया, एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज व विश्वनाथगंज से घोषित पार्टी प्रत्याशी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रतिनिधि कुलदीप पटेल के साथ राजभवन बेंती का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर जारी की गई है। जिसमें सभी पार्टी प्रत्याशियों के चेहरे पर मुस्कान है और चुनाव के लिए तैयार दिख रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783732 Articles

Share this story