पैतृक गांव पहुंचे जलशक्ति मंत्री, अंबेडकर चबूतरे का किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
पैतृक गांव पहुंचे जलशक्ति मंत्री, अंबेडकर चबूतरे का किया लोकार्पण


मीरजापुर, 20 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार की देर शाम अपने पैतृक गांव ओड़ी पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत कराए गए अंबेडकर चबूतरा सुंदरीकरण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा के ऊपर बरामदा बनवाने और वहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने अनुसूचित बस्ती के बच्चों को नियमित स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आपूर्ति विभाग की ओर से चार लाभार्थियों मधु देवी, परमिला देवी, अनामिका और गुलाम अली को राशन कार्ड वितरित किए गए।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रशासक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में नवनिर्मित गड़ई नदी के पुल पर मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गांव पहुंचने पर उन्होंने मां शिवशंकरी देवी मंदिर और तालाब स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम चुनार अनेश सिंह, सीओ चुनार गायत्री यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीडीओ रक्षिता सिंह, मन्ना सिंह, आशीष सिंह, राकेश सिंह, अंकित सिंह, गौरव सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, दिलीप कुमार और शरद कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story